श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर, कुरनूल, आंधप्रदेश (Sri Yaganti Uma Maheswara Temple Andhra Pradesh)

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर, कुरनूल, आंधप्रदेश  में नंदी की प्रतिमा अपने आप में अनूठी है। यहां नंदी की प्रतिमा की आकृति में रहस्यमयी ढंग से बढ़ोतरी हो रही है। 

 भारत में कई अनोखे और रहस्यमयी मंदिर है। जिनकी कोई ना कोई खासियत उन्हें अन्य मंदिरों से अलग करती है। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले में स्थित है। इस मंदिर का नाम है— यांगती उमा माहेश्वर मंदिर (Sri Yaganti Uma Maheswara Temple) इस मंदिर की खासियत यहां स्थित नंदी की मूर्ति है। शिव के वाहन नंदी की मूर्ति का आकार यहां बढ़ रहा है। यहा स्थापित नंदी महाराज की मूर्ति की आकृति में हर 20 साल में करीब एक इंच की बढ़ोत्तरी होती है।
श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर, जो कई रहस्यों से परिपूर्ण है। भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप को समर्पित यह एक ऐसा पुरातन मंदिर है, जहां भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में नहीं बल्कि पत्थर से निर्मित प्रतिमा के रूप में होती है। ऐसी मान्यता है कि देवतुल्य ऋषि अगस्त्य के द्वारा निर्मित इस मंदिर में स्थापित नंदी की प्रतिमा लगातार बढ़ती जा रही है और इसके कारण मंदिर के कई स्तंभ भी हटाने पड़े। मान्यता है कि महर्षि अगस्त्य ने इस मंदिर की स्थापना की है। 

मंदिर के पास दो गुफा हैं। एक गुफा अगस्त्य ऋषि को समर्पित है, जहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना की थी। दूसरी गुफा में भगवान वेंकटेश्वर की वही पहली प्रतिमा स्थापित है, जिसे अगस्त्य ऋषि यहां स्थापित करना चाहते थे। कहा जाता है कि जब भक्त तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन नहीं कर पाएंगे, तब श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर के पास स्थित गुफा में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर ही कलियुग में भक्तों का कल्याण करेंगे। मंदिर परिसर में स्थित एक पवित्र जल कुंड है जिसे पुष्करिणी कहा जाता है। पुष्करिणी कुंड में जल नंदी की एक छोटी सी प्रतिमा से निकलता है। इसी कुंड में स्नान करने के बाद भक्तगण भगवान शिव के दर्शन करते हैं। 

<h3>Sri Yaganti Uma Maheswara Temple - Sri Yaganti Uma Maheswara Temple on Google Map </h3><p><iframe allowfullscreen="" height="450" loading="lazy" referrerpolicy="no-referrer-when-downgrade" src="<iframesrc="https://www.google.com/maps/embed? =!1m14!1m8!1m3!1d15389.897534308297!2d78.1384764!3d15.3507738!3m2!1i1024!2i768!4f13.1!3m3!1m2!1s0x3bb4319417241541%3A0x70f1feee60c64aed!2sYaganti%20Temple!5e0!3m2!1sen!2sin!4v1680280227565!5m2!1sen!2sin" width="600" height="450" style="border:0;" allowfullscreen="" loading="lazy" referrerpolicy="no-referrer-when-downgrade"></iframe>" style="border: 0;" width="600"></iframe><br />

श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर कैसे पहुंचे 
How to Reach Sri Yaganti Uma Maheswara Temple

श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर से कुरनूल की दूरी लगभग 84 किमी है। मंदिर का नजदीकी हवाईअड्डा कुरनूल का नरसिम्हा रेड्डी एयरपोर्ट है, जो मंदिर से लगभग 63 किमी दूरी पर है।

कुरनूल सिटी रेलवे स्टेशन दक्षिण भारत के प्रमुख बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। मंदिर से कुरनूल स्टेशन की दूरी लगभग 85 किमी है।

इसके अलावा सड़क मार्ग से भी कुरनूल दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। कुरनूल, राष्ट्रीय राजमार्ग 40, 44 और 340C पर स्थित है, जहां से बेंगलुरु, हैदराबाद, श्रीशैलम और चित्तूर जैसे शहरों के लिए परिवहन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Share on Google Plus

About Jaipur Tiger

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

0 comments :

Post a Comment

Popular Posts