कोरोना काल के बाद खुले 'बम वाली' देवी तनोट राय माता के दर्शन (Mateshwari Tanot Rai Temple, Jaisalmer)

जैसलमेर, राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा से 18 किलोमीटर पहले एक खास मंदिर है, जिसे 'बम वाली' देवी कहा जाता है। यह मंदिर तनोट राय माता का है। माता की शक्ति ऐसी है कि यहां 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के गिराए 3 हजार बम फटे नहीं। इनमें से 450 बम आज भी मंदिर में रखे हुए हैं।

शारदीय नवरात्र के साथ ही यहां आस्था और भक्ति की बयार फिर से बहने लगी है। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद अब दर्शन फिर से खुल चुके हैं।

बीएसएफ की आराध्य हैं देवी मां

माना जाता है कि तनोट माता सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की आराध्य है। बीएसएफ के जवान ही मंदिर की देखरेख करते हैं। जानकारी के अनुसार 1965 के युद्ध में पाक सेना की ओर से माता मंदिर के इलाके में करीब 3000 बम गिराए थे, लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी बम बेअसर हो गए थे।

चमत्कार के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तानी ब्रिगेडियर

माता रानी के मंदिर परिसर में आज भी करीब 450 पाकिस्तानी बम आम लोगों के अवलोकनार्थ रखे गए हैं। कहा जाता है कि ये बम उस समय फटे ही नहीं थे। 1965 के युद्ध के दौरान माता के चमत्कार को देखकर पाकिस्तानी ब्रिगेडियर शाहनवाज खान नतमस्तक हो गया। उसने माता रानी के दर्शन के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी थी। कहा जाता है कि करीब ढाई साल बाद उसे दर्शन को अनुमति मिली। इसके बाद शाहनवाज खान ने माता की प्रतिमा के दर्शन किए और मंदिर में चांदी का छत्र भी चढ़ाया, जो आज भी मंदिर में रखा है।

मंदिर के बाहर की ओर आपको 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद में बनाया एक विजय स्तंभ भी नजर आएगा। यह स्तंभ भारतीय सेनिकों की वीरता की याद दिलाता है। इस मंदिर में आने पर श्रद्धा और भक्ति के साथ ही देशभक्ति की भावना भी भक्तों में नजर आती है।

दर्शन का समय: मंदिर में दर्शन सुबह 5 बजे खुलते हैं और रात 9.30 बजे बंद हो जाते हैं।

Shri Tanot Mata Temple, Jaisalmer on Google Map


कैसे पहुंचें
जैसलमेर से यहां पहुंचने के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं। रेगिस्तान के बीच मंदिर तक सड़क बनी है और यहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। टैक्सी का किराया लगभग 2000 हो सकता है।

Share on Google Plus

About travel.vibrant4.com

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

1 comments :

  1. TITanium Audio Stereo Headphones with Stereo
    TITanium Audio Stereo Headphones with titanium nitride coating service near me Stereo Sound - rainbow titanium This headset has titanium hair premium quality titanium cross necklace audio quality, but does it fit your 7.8mm with XL titanium daith jewelry (fits 1) and XL

    ReplyDelete

Popular Posts