मथुरा के दक्षिण के क्षेत्रपाल हैं रंगेश्वर महादेव



रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा, उत्तर प्रदेश (Rangeshwar Mahadev temple, Mathura)

मथुरा के चारों कोनों पर चार शिव मंदिर हैं, जिन्हें मथुरा का क्षेत्रपाल कहा जाता है। पूर्व में पिघलेश्वर, पश्चिम में भूतेश्वर, उत्तर में गोकर्णेश्वर महादेव और दक्षिण का रंगेश्वर महादेव मंदिर।

रंगेश्वर महादेव मंदिर सुन्दर पत्थरों से बना है। मंदिर की दीवार पर चित्र और अभिलेख अंकित हैं। कहते हैं इस मंदिर के दर्शन के बिना मथुरा यात्रा पूरी नहीं होती। उत्कीर्णित जंगले, दरवाजे पर पच्चीकारी, पत्थर से बनीं कमल पत्तियां व गुम्बद पर कलाकारी इसका मुख्य आकर्षण हैं।

धार्मिक आस्था के अनुसार जो व्यक्ति महादेव मंदिर में लगातार 40 दिन भगवान का शिव स्त्रोत का पाठ और गन्ने के रस से अभिषेक करता है वह सुखी, निरोगी और समृद्ध रहता है। संतान प्राप्ति के लिए यहां 16 सोमवार तक पूजा और व्रत किया जाता है।
मन्दिर में दर्शन का समय:
मंदिर दिन भर दर्शनार्थ खुला रहता है। दिन के समय कुछ घंटों के लिए दर्शन बंद रहते हैं।
प्रतिवर्ष यहाँ कार्तिक माह में देवोत्थान एकादशी से एक दिन पूर्व शुक्ला दशमी के दिन चौबे समाज की ओर से कंस-वध मेले का आयोजन किया जाता है। उस दिन कंस की 25–30 फीट ऊँची मूर्ति का श्रीकृष्ण के द्वारा वध प्रदर्शित होता है।

Rangeshwar Mahadev Mathura, Uttar Pradesh on Google Map


कैसे पहुंचें (How To Reach)
दिल्ली से दक्षिण भारत या मुम्बई जाने वाली सभी ट्रेनें मथुरा होकर गुजरती हैं। सडक द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। आगरा से मात्र 55 किलोमीटर दूर है। घूमने के लिए टैक्सी कर सकते हैं, जिससे मथुरा, वृन्दावन एक दिन में घूमा जा सकता है। आॅटो और तांगें भी उपलब्ध है। गोवर्धन के लिये बस उपलब्ध है।


Share on Google Plus

About travel.vibrant4.com

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

2 comments :

  1. वृंदावन में न निधीवन जरुर देखें

    ReplyDelete
  2. रमनरेती महावन गोकुल में अवश्य दर्शन करें

    ReplyDelete

Popular Posts