कामाक्षी अम्मा मंदिर, कांचीपुरम, तमिलनाडु Kamakshi Amman Temple, Kanchipuram, Tamil Nadu
दक्षिण भारत की काशी यानी कांचीपुरम को मंदिरों का शहर कहा जाता है। यह शहर तमिलनाडु में स्थित है। शहर के हजारों मंदिरों में से जो मंदिर सबसे अधिक प्रसिद्ध है, वह है कामाक्षी अम्मा मंदिर। यह मंदिर करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में फैला है और देवी सती के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देवी कामाक्षी पद्मासन अवस्था में हैं और इनके नेत्र बहुत ही सुंदर हैं। कामाक्षी देवी मां पार्वती का रूप हैं। इस मंदिर में त्रिपुर सुंदरी की प्रतिमूर्ति देवी दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर देख रही हैं।
कांचीपुरम के शिवकांची में स्थित इस मंदिर को पल्लव नरेशों ने छठी शताब्दी में बनवाया था। मंदिर के कुछ हिस्से प्राचीन अवस्था में हैं, तो कई हिस्सों का जीर्णोद्धार करवाया गया है। मंदिर परिसर में गायत्री मंडपम भी है। कहा जाता है कि कामाक्षी देवी मंदिर में आदि शंकराचार्य की काफी आस्था थी। उन्होंने यहां श्रीचक्र बनवाया। परिसर में ही अन्नपूर्णा और शारदा देवी के मंदिर भी हैं।
मां कामाक्षी के भव्य मंदिर में भगवती पार्वती का श्रीविग्रह है, जिसे कामाक्षीदेवी या कामकोटि भी कहते हैं। मंदिर परिसर के अंदर चाहरदीवारी के चारों कोनों पर निर्माण कार्य है। एक कोने पर कमरे बने हैं तो दूसरे पर भोजनशाला का निर्माण करवाया गया है। इसी तरह तीसरे पर हाथी स्टैंड और चौथे पर विद्यालय बना है।
मन्दिर में दर्शन का समय:
प्रात: 5.30 से दोपहर 12 बजे। शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक। ब्रह्मोत्सव और नवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है।
Kamakshi Amman Temple, Kanchipuram, Tamil Nadu on Google Map
कैसे पहुंचें (How To Reach)
नजदीकी एयरपोर्ट चेन्नर्इ् एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। यदि आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो नजदीकी स्टेशन चेंगलपट्टू है। चेन्नई से यहां बस के जरिए आना सुविधाजनक है। चेन्नई से यहां सड़क मार्ग से लगभग दो घंटे का समय लगता है।

ReplyDeleteBANGALORE TO TIRUPATI PACKAGE
BANGALORE TO TIRUPATI CAR PACKAGES
BANGALORE TO TIRUPATI TOUR PACKAGE
BANGALORE TO TIRUPATI TOUR PACKAGES
BEST TIRUPATI PACKAGE FROM BANGALORE
BANGALORE TO TIRUPATI PACKAGES
ONE DAY TIRUPATI PACKAGE FROM BANGALORE
TIRUPATI BALAJI DARSHAN PACKAGE FROM BANGALORE
BANGALORE TO TIRUPATI TOUR PACKAGES
BANGALORE TO TIRUPATI CAR PACKAGE
Best Car Package from Bangalore to Tirupati
Tirupati Balaji Darshan Package from Bangalore
Tirupati Trip from Bangalore
car package from bengaluru to tirupati
bangalore to tirumala tour
Tirupati Trip from Bangalore
Bangalore to Tirupati Quick Darshan Package
Bangalore to Tirupati Family Package
Bangalore to Tirupati Package Tour
Bangalore to Tirumala Package
Jai maa kamakshi
ReplyDelete