राजस्थान में आदिवासियों का महाकुंभ है बेणेश्वर धाम (Beneshwar Dham, Banswara, Rajasthan)



बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा, राजस्थान Beneshwar Dham, Banswara, Rajasthan

बेणेश्वर यानी ऐसा स्थान जहां आप राजस्थान के दक्षिणांचल की माटी की सौंधी खुशबू का आनंद ले पाएंगे। तीन नदियों के संगम स्थल पर बना यह टापू महज एक पर्यटक स्थल नहीं है, बल्कि यहां लाखों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हैं। माघ माह यानी लगभग फरवरी के समय में यहां दस दिन का विशाल मेला भरता है। वर्ष 2017 में यह मेला 7 फरवरी को शुरू हुआ है, जो पंचमी यानी 15 फरवरी तक चलेगा। धार्मिक पर्यटन में रुचि लेने वालों के लिए इस स्थान पर जाने का यह बेहतरीन समय है।

यह एक ऎसा स्थान है जो आदिवासी संस्कृति से जुड़े इतिहास की वजह से दुनियाभर में पहचान रखता है। बांसवाड़ा जिले में माही, सोम और जाखम नदियों के पावन जल से घिरा बेणेश्वर टापू प्राकृतिक सौन्दर्य का केन्द्र तो है ही, साथ ही विविध संस्कृतियों का नजारा भी प्रस्तुत करता है। यह धाम बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित है। माघ माह में भरने वाले मेले में यहां लाखों लोग दर्शन और पवित्र स्नान के लिए आते हैं।

मेले में वागड़ अंचल के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से मध्यप्रदेश और गुजरात से भी बड़ी तादाद में मेलार्थी भाग लेते हैं। मेले के दौरान पवित्र जल संगम तीर्थ में स्नान, अस्थि विसर्जन, देव दर्शन, खरीदारी और मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।

लोकमत के अनुसार यह मेला करीब तीन सौ वर्ष से भर रहा है। यहां संत मावजी महाराज और बेणेश्वर की गाथाएं हर जगह पर प्रचलित हैं। 'जय-जय व्हाला मावजी, जय-जय-जय बेणेश्वर धाम' के उद्घोष के साथयह मेला गुंजायमान रहता है।

मेले का समय:
यहाँ माघ शुक्ल एकादशी से दस दिन का विशाल मेला भरता है। मुख्य मेला माघ पूर्णिमा को भरता है। मेले का समापन पंचमी को होता है।

Beneshwar Dham, Banswara, Rajasthan on Google Map


कैसे पहुंचें (How To Reach)
यह स्थान बांसवाड़ा से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। यहां तक जाने के लिए आप सलूम्बर—बांसवाड़ा रोड या उदयपुर—बांसवाड़ा हाइवे पर जा सकते हैं। यहां के लिए बस एवं टैक्सी सेवा भी उपलब्ध है।
Share on Google Plus

About travel.vibrant4.com

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

2 comments :

Popular Posts