प्रगट संतोषी माता मंदिर, लालसागर, जोधपुर Pragat Santoshi Mata Mandir, Lal Sagar, Jodhpur
राजस्थान के जोधपुर में संतोषी माता का एक विख्यात मंदिर है, जिसे संतोषी माता का सबसे वास्तविक मंदिर माना जाता है। जहां पूरे विश्व में माता के शक्ति रूप की पूजा होती है, वहीं यहां माता के भक्ति रूप की आराधना की जाती है। यह मंदिर प्रगट संतोषी माता मंदिर के रूप में विख्यात है।
यह मंदिर मंडोर के मार्ग में स्थित है और यहां प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। लालसागर एक सरोवर है और इसके आस—पास काफी हरियाली है। इस प्राचीन मंदिर के इर्द—गिर्द बरगद, नीम, पीपल आदि के कई घने पेड़ हैं। यहां मंदिर के ऊपर पहाड़ी विशेष स्वरूप में नजर आती है। श्रद्धालुओं को ऐसा लगता है, जैसे शेषनाग अपने फन से संतोषी माता को छाया प्रदान कर रहा है।
पहाड़ी के अन्दर ऊपरी भाग में प्राकृतिक रूप से माता और सिंह के पदचिन्ह की प्रतिकृति दिखाई देती है। मंदिर के पास ही एक अमृत कुण्ड है। यहां एक हरा—भरा वृक्ष है, जिसका आकार कई वर्षों से एक जैसा है। यहां एक झरना भी है, जहां शिव की मूर्ति प्रतिष्ठित है।
मंदिर के प्रांगण में एक विशेष पेड़ लगा है। नीम नारायण के नाम से प्रसिद्ध बरसों पुराने इस पेड़ में तना नीम का है, लेकिन उसके ऊपर पीपल भी उगा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इसके पवित्र मौली(लाल धागा) बांधने से व्यक्ति की मन्नत पूरी होती है।
मन्दिर में दर्शन का समय:
मंदिर में दिनभर दर्शन किए जा सकते हैं। यहां दिन में दो बार माता की आरती होती है। हर शुक्रवार यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि लगातार 16 शुक्रवार तक संतोषी माता की पूजा से भाग्योदय होता है।
Pragat Santoshi Mata Mandir, Lal Sagar, Jodhpur on Google Map
कैसे पहुंचें (How To Reach)
जोधपुर शहर से 10 किलोमीटर दूरी पर मंडोर रोड पर स्थित।
जोधपुर जंक्शन से 7 किलोमीटर।
जोधपुर एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर।
रातानाड़ा बस स्टैंड से 7 किलोमीटर।

0 comments :
Post a Comment