जानिए कितनी निराली है दांत माता की महिमा

यदि आपको दांत माता के दर्शन करने हैं, तो आपको जयपुर के नजदीक जमवा रामगढ़ जाना होगा। यह पहाड़ी पर स्थित एक मनोरम मंदिर है।


दांत माता मंदिर, जमवा रामगढ़, जयपुर, राजस्थान Daant Mata Temple Jamuwa ramgarh, Rajasthan

हिन्दू समाज में कुल​देवियों का खास स्थान है। हर हिन्दू कुल के खास कुलदेवता या कुलदेवी रहे हैं। राजस्थान में मीणा समाज एक बड़ा समाज है। इसके कई राजवंश या कुल हैं। सीहरा राजवंश इन्हीं में से एक है। सीहरा राजवंश की कुलदेवी दांत माता हैं।

यदि आपको दांत माता के दर्शन करने हैं, तो आपको जयपुर के नजदीक जमवा रामगढ़ जाना होगा। यह पहाड़ी पर स्थित एक मनोरम मंदिर है। कहा जाता है कि दांत माता के मंदिर का निर्माण सीहरा राजवंश के राजा राव सींगोजी ने विक्रम संवत 352 में करवाया था। पहाड़ी पर पूर्व पूर्व दिशा में मंदिर की सीढ़ियां है। माता का यह सफेद मंदिर पहाड़ी पर किसी दांत जैसा ही सुंदर दिखाई देता है।

जयपुर की कई साल तक प्यास बुझाने वाले रामगढ़ बांध से करीब दो किलोमीटर दूर यह मंदिर स्थित है। यह मीणा समाज के अलावा अन्य समाजों की भी लोक आस्था का केन्द्र है। नवरात्र समेत विभिन्न मौकों पर लोग यहां जात-जडूले और सवामणी के लिए आते हैं। माता के मन्दिर में प्रसाद के साथ श्रद्धा के मुताबिक माता की पोशाक, सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट करने की भी परम्परा है।

आसपास पहाडि़यां है और बारिश के दौरान यहां आसपास कई झरने बहने लगते है। वातावरण सुरम्य हो जाता है। तब यहां गोठ और पिकनिक करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। यह रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य का भी हिस्सा है। माता के मन्दिर के सामने से गुजरने वाला हर भक्त मां को शीश झुकाना नहीं भूलता।

कहा जाता है कि जो सच्चे मन से माता की आराधना करते है, दांत माता माता उनकी मनोकामना पूरी करती है। आज जमवा रामगढ़ जा रहे हैं, तो यहां कच्छवाह वंश (जयपुर राजघराना) समेत कई समुदाय की कुलदेवी जमुवाय माता के दर्शन भी कर सकते हैं।
मन्दिर में दर्शन का समय:
मंदिर में दिनभर दर्शन किए जा सकते हैं। यहां दिन में कुछ समय तक पट बंद रहते हैं। नवरात्र के अवसर पर यहां विशेष उत्सवों का आयोजन होता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Daant Mata Temple Jamuwa ramgarh, Rajasthan on Google Map


कैसे पहुंचें (How To Reach)
जयपुर से दूरी 35 किमी.
रामगढ़ बांध से दूरी 2 किमी
जमवा रामगढ गांव बस स्टैंड से दूरी तीन किमी
यहां तक पहुंचने के लिए जयपुर से तथा जमुवा रामगढ गांव से साधन मिल जाते हैं।
निजी साधन एवं टैक्सी से यहां पहुंचा जा सकता है।
Share on Google Plus

About travel.vibrant4.com

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

0 comments :

Post a Comment

Popular Posts