अंबरनाथ शिव मंदिर, थाना, महाराष्ट्र (Ambernath Shiv Temple, Thane, Maharashtra)
यदि आप भारत के प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन की इच्छा रखते हैं, तो ऐसा ही एक मंदिर महाराष्ट्र में स्थित है। अंबरनाथ शिव मंदिर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह थाना जिले के कल्याण तालुका के अंबरनाथ कस्बे में स्थित है। यह मंदिर शिलाहाट नरेश मांबणि द्वारा निर्मित है, जिसे कोंकण का सर्वप्राचीन देवालय माना जाता है।
यह मंदिर प्राचीन हिन्दू शिल्पकला की ज्वलंत मिसाल है। ग्यारहवीं शताब्दी के मध्य में बने अंबरनाथ शिव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसके जैसा मंदिर पूरी दुनिया में और कहीं नहीं। जिस तरह की जटिलता के साथ राजस्थान के आबू का दिलवाड़ा मंदिर बना है, वैसी ही जटिलता इसकी शिल्पकला में भी है। यह मंदिर वलधान नदी के तट पर है और इसके चारों ओर आम तथा इमली के पेड़ हैं।
इस मंदिर के बाहर दो नंदी बने हैं। मंदिर की मुख्य मूर्ति त्रैमस्तिकी है, इसके घुटने पर एक नारी है, जो शिव—पार्वती के स्वरूप को दर्शाती है। वलधान नदी के तट पर बना मंदिर इमली और आम के पेड़ों से घिरा हुआ है। मंदिर की वास्तुकला उच्चकोटि की है। यहां वर्ष 1060 ई. का एक प्राचीन शिलालेख भी पाया गया है। इस नगर में आप दियासलाई के कारखानों का भ्रमण भी कर सकते हैं।
मन्दिर में दर्शन का समय:
मंदिर दिनभर दर्शनों के लिए खुला रहता है। माघ के महीने में शिवरात्रि के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है।
Ambernath Shiv Temple, Thane, Maharashtra on Google Map
कैसे पहुंचें (How To Reach)
मुंबई सेंट्रल और दादर स्टेशन अंबरनाथ लाइन से 52 किलोमीटर दूर है। यहां लगभग हर एक घंटे में ट्रेन आती है। महाराष्ट्र के हर शहर से यहां के लिए बस सेवा भी उपलब्ध है।

0 comments :
Post a Comment