यहाँ हुए थे संत दादू जी ब्रह्मलीन


दादू पालका, भैराना (राजस्थान) Dadu Palka, Bhairana, Rajasthan
जयपुर शहर से 65 किलोमीटर जयपुर- अजमेर राजमार्ग पर स्थित दादू पालका अपने आप में अनोखा तीर्थ स्थल है| वर्षों पहले प्रसिद्द संत श्री दादू जी इस स्थान पर ब्रह्मलीन हुए थे| उन्होंने अपने शरीर को त्यागने से पहले अपने अनुयायियों को कहा था की वे उनका पार्थिव शरीर भैराना पर्वत की खोल में छोड़ आयें| तब से यह स्थान अनगिनत संतों की तपस्या से पवित्र हो चूका है|

यहाँ दादू वाणी मंदिर, गुफा मंदिर एवं दादू खोल प्रमुख तीर्थ स्थल हैं| मान्यता के अनुसार दादू संप्रदाय के अनुयायी शरीर त्यागने के पश्चात जलाने या दफ़नाने के स्थान पर उसे दादू पालका स्थित भैराना पर्वत पर छोड़ आते हैं| प्राचीन काल से यह प्रथा अनवरत चली आ रही है| दादू संप्रदाय के लोग इस स्थान को दादू पालका अथवा मुक्ति धाम के नाम से भी जानते हैं| दादू पालका नाम इसलिए पडा क्योंकि इसी स्थान पर संत दादुजी की पालकी का अंतिम बार दर्शन हुआ था|

प्रचलित प्रथा के अनुसार यहाँ तपस्या करने वाले सभी संत महात्माओ का शरीर उनके ब्रह्मलीन होने पर भैराना पर्वत स्थित खोल में छोड़ दिया जाता है| दादू पंथी संतों के ब्रह्मलीन होने पर यहाँ महोत्सव के रूप में मेले भरते हैं, जिनमे देश भर से दादू संप्रदाय के हजारों लोग शामिल होते हैं|
Darhan Timings:
सुबह 4:30 बजे से रात 6 बजे तक खुला रहता है। विशेष पर्वों एवं महोत्सवों पर दर्शनों का समय बढ़ा दिया जाता है|

दादू पालका, भैराना (राजस्थान) on Google Map



How To Reach
दादू धाम पहुँचने के लिए जयपुर से प्राइवेट बस या टैक्सी द्वारा जाया जा सकता है लगभग दो घंटे का समय रास्ते में लग सकता है | तत्पश्चात यात्रीगण दादू धाम में ही ठहर सकते हैं | यहाँ यात्रियों की खाने एवं ठहराने की मुफ्त व्यवस्था उपलब्ध है |
Share on Google Plus

About travel.vibrant4.com

हमारा प्रयास है कि हम भारत के हर मंदिर की जानकारी पाठकों तक पहुंचाएं। यदि आपके पास ​किसी मंदिर की जानकारी है या आप इस वेबसाइट पर विज्ञापन देना चाहते हैं, तो आप हमसे vibrant4india@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

0 comments :

Post a Comment

Popular Posts