कपालेश्वर महादेव मंदिर, नासिक, महाराष्ट्र (Kapaleshwar Mahadev Temple, Nashik, Maharashtra)
नासिक शहर में महादेव का एक प्रसिद्ध मंदिर है। पंचवटी इलाके में गोदावरी तट के पास स्थित कपालेश्वर महादेव मंदिर काफी मशहूर है। पुराणों में वर्णन किया गया है कि भगवान शिव ने स्वयं यहां निवास किया था।
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां नंदी की प्रतिमा नहीं है। नंदी के नहीं होने के बारे में यहां कई तरह की कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि गोदावरी नदी के रामकुंड में नंदी स्थित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पेशवाओं के कार्यकाल में इस मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। मंदिर की सीढ़ियों से गोदावरी नदी नजर आती है। माना जाता है कि यहां रामकुंड में भगवान राम में अपने पिता दशरथ के श्राद्ध किए थे।
इस प्रसिद्ध के सामने गोदावरी नदी के पार प्राचीन सुंदर नारायण मंदिर है। साल में एक बार हरिहर महोत्सव होता है। उस वक्त कपालेश्वर और सुंदर नारायण दोनों भगवानों के मुखौटे गोदावरी नदी पर लाए जाते हैं और दोनों को एक—दूसरे से मिलवाया जाता है।
मन्दिर में दर्शन का समय:
मंदिर दिनभर दर्शनार्थ खुला रहता है। महाशिवरात्रि को यहां बड़ा उत्सव होता है। सावन के सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
Kapaleshwar Mahadev Temple, Nashik, Maharashtra on Google Map
कैसे पहुंचें (How To Reach)
रेल मार्ग : नासिक से मुंबई 170 किलोमीटर है और यहां कई ट्रेन उपलब्ध हैं।
हवाई मार्ग : हवाई मार्ग से आने के लिए मुंबई, पुणे और औरंगाबाद हवाई अड्डे पहुंचा जा सकता है।
सड़क मार्ग : मुंबई से 160 और पुणे से नासिक 210 किलोमीटर है।
सार्वजनिक वाहन या स्वयं के वाहन से यहां पहुंचा जा सकता है।

0 comments :
Post a Comment